पति और पत्नी दोनों सरकारी अधिकारी थे, जिसमें पत्नी का पद पति से एक रैंक छोटा था। 😝 एक दिन उनमें किसी बात पर ऐसी खटपट हो गई कि दोनों के बीच बोलचाल बंद हो गई। घर में तीसरा कोई नहीं था, तो यह चुप्पी और भी तकलीफदेह हो गई। लेकिन चूंकि दोनों सरकारी कर्मचारी थे, तो उन्होंने इस समस्या का समाधान भी सरकारी तरीके से निकाल लिया - नोट शीट के माध्यम से! 😍
एक शाम, जब पति महोदय घर लौटे, तो पत्नी ने नोट शीट पर लिखा, "थके हुए लग रहे हैं, क्या चाय लेना चाहेंगे?"
पति ने लिखा, "यथा प्रस्तावित!" 😁
पत्नी ने आगे लिखा, "अगर आदेश हो, तो क्या बिस्किट भी साथ में संलग्न किए जाएं?"
पति ने जवाब दिया, "अनुमोदित, लेकिन केवल 2 ही स्वीकृत हैं!" 😜
इस तरह नोट शीट के जरिये चाय-पानी, खाना-पीना सब कुछ चलता रहा, लेकिन बातचीत बंद ही रही।
फिर एक दिन, पत्नी ने एक और नोट शीट प्रस्तुत की, "मांजी की तबीयत ठीक नहीं है, चार दिनों के लिए मायके जाना चाहती हूं। कृपया अवकाश स्वीकृत कर रिलीव करें।"
पति ने लिखा, "स्वीकृत, लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के बाद ही अवकाश पर जाएं।"
इसके बाद घर में मानो पानीपत का चौथा युद्ध शुरू हो गया... और अब पति महोदय मेडिकल लीव पर हैं।
**मजेदार लगी हो तो हंसी का इजहार जरूर करें!
No comments:
Post a Comment