एक पत्नी को शादी के कुछ साल बाद यह विचार आया कि अगर वह अपने पति को छोड़ कर कहीं चली जाए, तो उसका पति कैसा महसूस करेगा?
पत्नी ने अपने इस विचार को जानने और परखने के लिए एक सादे कागज पर लिखा, "अब मैं तुम्हारे साथ और नहीं रह सकती। मैं तुम्हारे साथ से उब चुकी हूं। मैं घर छोड़ कर हमेशा के लिए जा रही हूं।”
उस कागज को उसने टेबल पर रखा और जब पति के आने का समय हुआ, तो उसकी प्रतिक्रिया देखने के लिए वह पलंग के नीचे छुप गई।
पति आया और उसने टेबल पर रखे कागज को पढ़ा। कुछ देर की चुप्पी के बाद उसने उस कागज पर कुछ लिखा। फिर वह खुशी में जोर-जोर से सीटी बजाने लगा, गीत गाने लगा, उछल-उछल कर नाचने लगा और फिर अपने कपड़े बदलने लगा।
उसके बाद उसने अपने फोन से किसी को फोन किया और कहा, "आज मैं मुक्त हो गया! शायद मेरी मूर्ख पत्नी को समझ आ गया कि वह मेरे लायक नहीं थी। इसलिए आज वह घर से हमेशा के लिए चली गई। अब मैं आजाद हूं, तुमसे मिलने के लिए। मैं आ रहा हूं कपड़े बदलकर तुम्हारे पास। तुम तैयार होकर मेरे घर के सामने वाले पार्क में अभी आ जाओ।”
पति बाहर निकल गया।
पति के जाने के बाद पत्नी रोते-बिलखते बेड के नीचे से निकली और कांपते हाथों से कागज पर लिखी लाइन पढ़ी, जिसमें लिखा था,
"बेड के नीचे से तेरे पैर दिख रहे हैं पगली। पार्क के पास वाली दुकान से ब्रेड लेकर तुरंत आ रहा हूं। तब तक चाय बना लेना। मेरी जिंदगी में खुशियां तेरे बहाने से हैं। आधी तुझे सताने से हैं और आधी तुझे मनाने से हैं!! लव यू मच..!!"
No comments:
Post a Comment