sunilrathod

Thursday, 15 August 2024

झगड़ा इतना बढ़ गया कि पत्नी के दिल में ठान लिया कि वह अब और इस घर में नहीं रहेगी। रात का समय था, पति और बच्चे खाना खाकर

 एक बार की बात है, एक पत्नी और पति के बीच एक तीखा झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि पत्नी के दिल में ठान लिया कि वह अब और इस घर में नहीं रहेगी। रात का समय था, पति और बच्चे खाना खाकर सो गए, लेकिन पत्नी का मन बेचैन था। अपने फैसले पर अडिग, उसने दरवाज़ा खोला और चुपचाप घर से बाहर निकल गई। ठंडी हवा के झोंके और शांत गलियों ने उसे घेर लिया, लेकिन उसके मन में उठते विचारों का शोर बढ़ता जा रहा था।


वह मोहल्ले की गलियों में इधर-उधर भटकने लगी, सोचते हुए कि अब वह कहाँ जाएगी और क्या करेगी। उसकी नज़रें तो आगे की ओर थीं, लेकिन मन में वह बीते झगड़े के हर शब्द को दोहरा रही थी। जैसे ही वह आगे बढ़ी, अचानक एक घर से धीमी-धीमी आवाज़ सुनाई दी। उसने रुककर सुना, तो समझ में आया कि अंदर एक स्त्री अपने बच्चे के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रही थी। उसकी प्रार्थना थी, "हे भगवान, आज मेरे बच्चे के लिए रोटी का जुगाड़ हो जाए।" वह स्त्री गहरी चिंता में डूबी थी, उसकी आवाज़ में भरी हुई बेबसी ने पत्नी के दिल को छू लिया।


थोड़ा और आगे बढ़ने पर, उसे एक और घर से आवाज़ सुनाई दी। वहाँ एक औरत ईश्वर से अपने बेटे के लिए दुआ मांग रही थी, "भगवान, मेरे बेटे को हर परेशानी से बचा लेना। उसे हिम्मत और सहारा देना।" उस माँ की आवाज़ में छिपी चिंता और ममता ने पत्नी के दिल को और भी विचलित कर दिया।


आगे चलते-चलते, उसे एक और घर से पति-पत्नी के बीच की बातचीत सुनाई दी। पति अपनी पत्नी से कह रहा था, "तुम मकान मालिक से कुछ और दिन की मोहलत मांग लो। उससे विनती करो कि हमें रोज-रोज तंग न करे। हम किसी तरह से पैसों का इंतजाम कर लेंगे।" उनकी आवाज़ में छिपी लाचारी और बेबसी ने पत्नी को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि हर घर में कोई न कोई समस्या होती है, जिसे शायद बाहर से देखा नहीं जा सकता।


वह कुछ और आगे बढ़ी, तो एक बुज़ुर्ग दादी और उसके पोते की बातचीत ने उसका ध्यान खींचा। दादी अपने पोते से शिकायत कर रही थी, "बेटा, कितने दिन हो गए तुम मेरे लिए दवाई नहीं लाए।" पोता, जो शायद खुद संघर्ष में था, धीरे से बोला, "दादी, अब मेडिकल वाला भी उधार नहीं देता और मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं कि मैं तुम्हारे लिए दवाई ले आऊं।" उसकी आवाज़ में झलकती बेबसी ने पत्नी को एहसास दिलाया कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोग कितने असहाय होते हैं।


थोड़ा और आगे बढ़ने पर, एक और घर से एक औरत की आवाज़ सुनाई दी। वह अपने भूखे बच्चों को कह रही थी, "सो जाओ मेरे बच्चों, तुम्हारे बाबा जरूर कुछ खाने के लिए लाएंगे। जब वे आएंगे, तो मैं तुम्हें जगा दूंगी।" उस औरत की आवाज़ में छिपी चिंता और मजबूरी ने पत्नी के दिल को और भी गहरा छू लिया। उसने देखा कि हर घर में कोई न कोई दर्द छिपा हुआ है, जिसे बाहर से देखने पर समझना मुश्किल है।


यह सब सुनने के बाद, पत्नी के दिल में अचानक एक गहरा एहसास जागा। उसने सोचा, "मैं तो सिर्फ अपने पति से हुई नोक-झोंक की वजह से घर छोड़ने का सोच रही थी, लेकिन इस दुनिया में ऐसे लोग भी हैं जिनकी परेशानियां मुझसे कहीं ज्यादा बड़ी हैं।" उसने महसूस किया कि उसके पास एक घर है, बच्चे हैं, और एक पति है, जो भले ही उससे कभी-कभी बहस कर ले, लेकिन फिर भी उसका ख्याल रखता है।


वह सोचने लगी कि झगड़े तो हर रिश्ते में होते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हमें हार मान लेनी चाहिए। उसने महसूस किया कि जिंदगी में आने वाली कठिनाइयों का सामना करने के लिए हमें अपने रिश्तों की अहमियत को समझना चाहिए और उन्हें संभालकर रखना चाहिए। दूसरों की समस्याओं को देखकर उसने जाना कि उसे अपने जीवन की छोटी-छोटी बातों के लिए ईश्वर का धन्यवाद करना चाहिए।


इस एहसास के साथ, उसने घर लौटने का फैसला किया। वह अपने घर वापस आ गई और ईश्वर का धन्यवाद करने लगी कि उसके पास अपना एक मकान, बच्चे, और एक अच्छा पति है। उसने सोचा कि हाँ, कभी-कभी पति से नोक-झोंक हो जाती है, लेकिन वह भी उसे प्यार करता है और उसके जीवन का एक अहम हिस्सा है। उसे एहसास हुआ कि वह कितनी भाग्यशाली है कि उसे अपनी जिंदगी में इतने सारे आशीर्वाद मिले हैं।


सीख: जरूरी नहीं कि जो लोग बाहर से खुश और सुखी दिखते हैं, उनके जीवन में कोई समस्या न हो। हर किसी के जीवन में कोई न कोई संघर्ष या पीड़ा छिपी होती है, जिसे वह अपनी मुस्कान के पीछे छुपा लेता है। यह कहानी हमें सिखाती है कि हमें अपने जीवन की छोटी-छोटी खुशियों की कद्र करनी चाहिए और अपने रिश्तों को मजबूती से थामे रखना चाहिए, चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों। असली जिंदगी वही है जो कठिनाइयों और चुनौतियों का सामना करते हुए जी जाए।

विरह में सिर्फ स्त्रियां ही नहीं सूखती सूख जाते हैं पुरुष भी

 विरह में सिर्फ स्त्रियां ही नहीं सूखती

सूख जाते हैं पुरुष भी

होंठ पर पड़ जाती हैं पपड़ियां

लटक जाते हैं गाल

झाड़ियों सी फैलती है दाढ़ी

नहीं सुहाती रंगीन कमीज़ें

आंखों में समा जाता अथाह पीलापन

अनगिनत काली रातों में

जलती हैं ख़ाली आंखें

जलाता है सूरज, बुझ जाती है सुबह

बंजर हो जाती है छाती

जम जाता है हृदय का महासागर

हांथों में नहीं बचता स्पर्श का एहसास

लकीरें काटने को दौड़ती हैं

शिथिल बोझिल सा हो जाता है शरीर

निकल नहीं पाता कोई गुबार मुख से

सुप्त हो जाता है मन का लावा

पसर जाती है सीलन दिलों दीवार पर

वीरान मरुस्थल सा हो जाता है मन

जिनमे रेंगता है मौन ही मौन

 उगते रहते हैं असंख्य कांटें

वे फूंकते हैं धुआं, खुद धुआं हो जाने तक

बटुए में तस्वीर के रिक्त स्थान को 

निहारते हैं, सोचते हैं 

फिर बंद कर देते हैं...

सहेजते हैं वे भी प्रेम के अवशेष

उनके आंसू सुप्त जल स्त्रोत की

तरह होते हैं

रोते हैं पर दिखते नहीं आंसू

पत्थर हो जाता है तकिया

धंस जाता है बिस्तर का गद्दा

एक टक ताकते रहते हैं कमरे

में ऊपर चलते पंखे को गोल गोल 

और समाहित हो जातें है भीतरी भंवर में

प्रेम के अभाव में सिर्फ स्त्रियां ही नहीं मरती 

मर जाते हैं पुरुष भी....

समय से शादी कीजिए बच्चा पैदा कीजिए,

 22 साल की उम्र में जब शरीर का यौवन उफान मारता है

तो इस उम्र में सभी लड़कियों का मन होता है शादी करने का अपने पति के साथ आलिंगन होने का क्यों की शरीर के हार्मोन हमे संकेत देते हैं की हमारा शरीर अब शारीरिक संभोग के लिए तैयार है

ऐसा ही कुछ मेरे साथ भी होता था, हर एक नए लड़के में अपना जीवनसाथी तलाशती अपने सुहागरात के सपने दिन में देखती इसका ये मतलब कभी नहीं होता की मैं कैरेक्टर less हूं हर महिला उमर के इस पड़ाव पर अपने शरीर में ये बदलाव महसूस करती है

लेकिन ऑफिस के काम की वजह से शादी नही हो रही थी या यूं बोले तो मुझे नशा था की पहले करियर सेट करना है उसके बाद कुछ और

23 साल में मेरी दादी मां मेरे ऊपर जोर डालने लगी की बिट्टी की शादी जल्दी करो नही तो मैं मर जाऊंगी मरने से पहले मैं चाहती हूं की अपने दामाद को देख लूं

लेकिन मैं करियर को लेके ज्यादा सीरियस थी ऐसे करते करते उम्र कब 28 साल पहुंच गई पता ही नहीं चला

अब मेरी मां भी शादी के लिए जोर डालती, और बोलती बुढ़ापे में घर बसाओगी क्या, तो मैं उनसे झगड़ती की अभी मेरी उम्र क्या है 28 साल कोई उम्र होती है

असल में इसका कारण एक था आए दिन बड़ी बड़ी हीरोइन की रील देखती सोशल मीडिया पे एक नई वीडियो देखती जिसमे वो बोलती की शादी तभी करो जब तुम मानसिक तौर पर तैयार हो और ये बातें इतनी ज्यादा दिमाग में घुसी की मुझे भी यही लगा की पहले करियर बाद में सब कुछ

ऐसे ही मेरी उम्र 31 साल हुई, और मुझे पीरियड्स में काफी दिक्कत आने लगी जैसे ब्लीडिंग में दर्द होना, फ्लो ज्यादा होना

जब डॉक्टर के पास गई तो उन्होंने ने भी दवाई दी और बोला शादी सही उम्र में करो नही तो बच्चे पैदा होने में दिक्कत होगी

जब घर आई और इसके बारे में इंटरनेट पर देखा तो तो पाया की बड़ी बड़ी एक्ट्रेस egg freez कराती हैं

जिसमे मेरे भ्रुड से अंडा निकाल कर उसे कई सालो के लिए फ्रिज कर दिया जाएगा, और जब भी मैं मां बनना चाहूं तो इस egg ka इस्तेमाल कर सकती हूं

एक बार फिर फिल्मी और इंटरनेट का अधूरा ज्ञान प्राप्त कर के मैं खुश थी

लेकिन अब मुझे भी लग रहा था या तो #eggfreez Kara लिया जाए या शादी की जाए

तो मुंबई के एक बड़े अस्पताल गई dr से बात किया तो पता चला egg की क्वालिटी 25 से 27 तक सबसे अच्छी होती है, आप खुद अभी 31 की है जिसमे egg ki quality गिर चुकी है

जिसे सुनकर बुरा लगा लेकिन उससे भी बुरा ये जानकर लगा की egg freez करने के लिए हर महीने मुझे 30000 देने होंगे ये सुनकर मेरी हालत खराब

मुझे एहसास हुआ की शादी और परिवार बसाने की उम्र अब निकल चुकी है

मैने लड़का देखना शुरू किया और 33 साल की उम्र में एक 36 साल के आदमी से मेरी शादी हुई

लेकिन आज शादी को 4 साल हो गए हैं लेकिन मां बाप बनने का सुख अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है

अब मुझे दादी की वो बात याद आती है जब वो बोला करती थी की शादी कर लो नही तो बहुत देर हो जाएगी

जिस करियर को सेटअप करने के लिए इतने साल का इंतजार किया और पैसे कमाए वो अब हमारी ट्रीटमेंट और हजार तरह के टेस्ट में जा रहे है

मैं उन सभी लड़के और लड़कियों को ये बोलना चाहती हूं। करियर बाद में भी बनता है

आप किसी इंसान के साथ हैं तो प्यार उनसे भी हो जाता है

हमारा शरीर के लिए हर चीज का समय डिसाइड है जैसे पहली महावारी 12 साल में आना और 50 में खत्म होना

वैसे ही बच्चे पैदा करने का भी एक समय है सारी चीज समय के साथ फिर प्राप्त की जा सकती है लेकिन समय दुबारा प्राप्त नहीं किया जा सकता

और ना आप की उम्र दुबारा कम की जा सकती है

एक्ट्रेस हीरोइन और टीवी पे आने वाली 55 साल की अदाकारा को देख कर अपने जीवन का फैसला कभी ना लें क्यों की ये पैसे के दम पर जवान दिखते हैं

पैसे के दम पर दूसरे की कोख किराए पर लेके अपने बच्चे उनके कोख में पैदा करवाते हैं

ये साधारण लोगो के लिए एक #ब्रेनवाश का काम करते हैं जिसे हमारी जैसी लड़किया देख कर अपना शरीर और समय दोनों बर्बाद करती है,

समय से शादी कीजिए बच्चा पैदा कीजिए, क्योंकि समय रहते आप नही सचेत होंगे तो सारी जिंदगी सिर्फ पछतावा होगा और कुछ नहीं..।।

माँ के बलिदानों को हमेशा याद रखना चाहिए, उन्हें कभी भी बोझ नहीं समझना चाहिए

 दिनभर की थकान से चूर वह स्त्री जैसे ही झुग्गी में दाखिल हुई, उसके सामने बैठे उसके शराबी पति ने जोर से आवाज दी, "आ गई? चल जल्दी से २० रुपए निकाल, तीन दिन से गला सूखा पड़ा है।"


स्त्री ने बिना कुछ कहे पानी पीने के लिए कदम बढ़ाए ही थे कि फिर से पति की कर्कश आवाज गूंजी, "साली, सुनती नहीं है? जल्दी कर!"


स्त्री ने शांत स्वर में जवाब दिया, "पैसे नहीं हैं मेरे पास।"


पति का चेहरा क्रोध से लाल हो गया। वह बोला, "झूठ बोलती है! सारा दिन बाहर रही और कहती है पैसे नहीं हैं। अच्छा, १० ही दे दे, किसी से दो घूंट लेकर पी लूंगा।"

स्त्री ने फिर से वही बात दोहराई, "कहा ना, काम नहीं मिला आज।"

यह सुनते ही शराबी पति का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। उसकी मर्दानगी को जैसे किसी ने चुनौती दे दी हो। वह उठा और अंदर का क्रूर इंसान जाग उठा। बिना सोचे-समझे, वह औरत पर लात-घूंसों की बौछार करने लगा। वह गालियाँ बकता रहा, उसे पीटता रहा, और वह बेचारी चुपचाप मार खाती रही।

इस पूरे घटनाक्रम को चारपाई के नीचे छुपा उसका पाँच वर्ष का बेटा सिसकते हुए देख रहा था। उसकी मासूम आँखों में डर और असहायता की गहरी छाप थी।

स्त्री मार खाती-खाती सोच रही थी, उसकी माँ हमेशा कहती थी कि पति परमेश्वर होता है। उसका घर ही तेरा घर है। मायके से लड़की डोली में जाती है और ससुराल से अर्थी पर। उसने कितनी बार सोचा कि इस दुख और पीड़ा से मर ही जाए, पर बेटे के लिए जीना है, इसलिए हर बार अपने आपको संभाल लेती थी।

चार-पाँच घंटे तक पीटने के बाद जब उसका शराबी पति थक गया, तो बड़बड़ाता हुआ सो गया। वह रातभर दर्द और आँसुओं में डूबी रही, अपनी किस्मत को कोसती रही। सुबह जब सूरज की किरणें झुग्गी के अंदर आईं, तो उसका बेटा धीरे से उसके पास आकर बोला, "माँ, मैं आज स्कूल नहीं जाऊँगा। सबने अपनी फीस जमा कर दी है, मुझे छोड़कर। कल मास्टर जी ने मुझे मुर्गा बनाया था, आज छड़ी से मारेंगे।"

माँ ने अपने बेटे की दुखभरी आँखों को देखा और उसका दर्द महसूस किया। उसने अपने पेटी कोट के घेरे से २० रुपए निकालते हुए कहा, "मेरे लाल, तू स्कूल में ना पीटे, इसलिए तेरी माँ रातभर पिटती रही। ये ले, अपनी फीस जमा कर दे।"

बेटे की आँखें खुशी से चमक उठीं। उसने रोती माँ के आँसू पोछते हुए कहा, "माँ, जब मैं पढ़-लिखकर बड़ा हो जाऊँगा ना, तब कभी तेरी आँखों में आँसू नहीं आने दूँगा।"

माँ ने अपने बेटे को गले से लगा लिया, आँसुओं में डूबे उस क्षण में भी उसने एक उम्मीद की किरण देखी।

दोस्तों, यह कहानी केवल एक माँ की नहीं है, बल्कि दुनिया की हर माँ की है, जो अपने बच्चों के भविष्य के लिए हर तरह के दुख और दर्द को सहन करती है। वह दिन-रात मेहनत करती है, केवल इस उम्मीद में कि उसका बच्चा बड़ा होकर एक सफल और खुशहाल व्यक्ति बने।

लेकिन अफसोस, कुछ बच्चे बड़े होकर अपनी माँ के किए बलिदानों को भूल जाते हैं। वे यह सोचने लगते हैं कि वे अपनी माँ को पाल रहे हैं, जबकि सच तो यह है कि वही माँ उनकी जिंदगी की नींव रखती है। उन्होंने उन्हें नौ महीने अपनी कोख में रखा, तीन साल तक सीने से चिपकाए रखा, और जिंदगी भर अपने दिल में जगह दी। अगर वह माँ न होती, तो शायद उनका अस्तित्व भी न होता।

इसलिए, हमें अपनी माँ के बलिदानों को हमेशा याद रखना चाहिए, उन्हें कभी भी बोझ नहीं समझना चाहिए। वे ही हमारे जीवन का असली आधार हैं। उनके प्रेम और त्याग का सम्मान करना ही हमारी सच्ची जिम्मेदारी है।

जीवन साथी सम्भोग साथी होते हैं पर सम्भोग साथी जीवन साथी नहीं..

 जीवन साथी सम्भोग साथी होते हैं पर सम्भोग साथी जीवन साथी नहीं... 🚫❤️


आज की नई लड़कियों और लड़कों को मैं यह बताना चाहती हूं। हमारे समाज में सामान्यत: जीवन साथी ही सम्भोग साथी होते हैं, पर इन दिनों मैं देख रही हूं कि एकल स्त्रियां, विवाह विच्छेद स्त्रियां और कई बार विवाहिता स्त्रियां भी ऐसे पुरुषों के साथ इन्वॉल्व हो रही हैं जो पहले से विवाहिता हैं और जिनका अपना घर-परिवार है। 😔


सेक्स के साथ ये स्त्रियां इमोशनली भी ऐसे पुरुषों से जुड़ जाती हैं और उन पर भरोसा भी कर बैठती हैं कि इन दोनों के बीच का रिश्ता सिर्फ़ इन दोनों तक है, किसी तीसरे को इसके बारे में ज़रा भी भनक नहीं लगेगी। 💔


पर रुकना मेरी जान, यहीं तुम शातिर पुरुष से मात खा जाती हो। जो अपनी बीवी-बच्चों को धोखे में रखकर तुम्हारे साथ होने का नाटक कर रहा हो, वो तुम्हारा कभी नहीं हो सकता। तुम्हें नहीं पता वो कहां-कहां, किसके-किसके बीच बैठकर तुम्हारे चरित्र का चीरहरण कर रहा है और बेशरम होकर तुम्हें मात्र ट्रॉफी की तरह देख रहा है। 😡

वो खुद को इतना कूल समझ रहा है कि बीवी होने के बाद भी कोई दूसरी स्त्री उस पर फ़िदा है। तुम उस पर भरोसा कर उस पर खुद को लुटाए जा रही हो और वो लुटेरा बनकर तुम्हारे शरीर और मन दोनों से खेल रहा है। साल दो साल, दस साल बाद भी वह अपने परिवार के साथ ही रहेगा। सारे गुनाह के बाद भी उसकी मां, बीवी, बच्चे सब उसे अपना लेंगे और बुरी होगी सिर्फ़ तुम। 🤯

क्योंकि ऐसे मामले में परिवार की नज़र में पुरुष बेचारा होता है, जिसे महिला ने अपने प्रेम जाल में फांस लिया था। तुम एक बार फिर से टूटे हुए मन से बुरे रिश्तों का मातम मनाती रह जाओगी। इसलिए ज़रा संभालो खुद को, एक आग की लपट से बचने के लिए दूसरे आग के कुएं में मत कूदो। 🔥

**समझदारी से काम लो और अपने आप को ऐसे धोखेबाजों से बचाओ।** 🚨

आपकी इस कहानी से क्या सीख मिली? कमेंट करके जरूर बताइएगा। 😊✨

Tuesday, 13 August 2024

शादी के बाद इसकी गहराई का एहसास हुआ।

 " जवान स्त्री का संभोग उसके मन से शुरू होता है, जबकि पुरुष का उसके जननांग से।" यह एक ऐसा वाक्य था, जिसे मैं तब पूरी तरह से नहीं समझ पाई थी, लेकिन शादी के बाद इसकी गहराई का एहसास हुआ।


मेरी शादी अक्षय से तय हुई थी। उनके परिवार के लोग मुझे देखने के लिए मंदिर आए थे। मैं उन लड़कियों में से थी जो ज्यादा बाहर नहीं निकलती थीं, और मेरी कोई खास सहेलियां भी नहीं थीं। जब अक्षय से मुलाकात हुई, तो हमारी बातचीत बहुत ही औपचारिक थी। उन्होंने अपने माता-पिता पर भरोसा किया और कहा कि अगर उन्हें लड़की ठीक लगती है, तो वह भी मान जाएंगे। मैंने भी अपने माता-पिता से कहा, "जो आपको सही लगे, वही ठीक है।"


शादी से पहले हमारी थोड़ी बहुत बातचीत शुरू हुई, लेकिन जल्दी ही हमारी बातें शारीरिक संबंधों की ओर मुड़ गईं। मैंने अक्षय की बातों में हां मिलाई, लेकिन अंदर ही अंदर घबराई हुई थी। मुझे नहीं पता था कि शादी के बाद के जीवन को कैसे संभालूंगी।


शादी के बाद, सुहागरात के दिन अक्षय ने मुझे छूने की कोशिश की, लेकिन मैं इसके लिए तैयार नहीं थी। मैंने उन्हें समय देने के लिए कहा। यह मेरे लिए भी शर्मिंदगी की बात थी, लेकिन मैं नहीं चाहती थी कि बिना मन के कुछ भी करूं।


सप्ताह बीतते-बीतते अक्षय का व्यवहार मेरे प्रति रूखा हो गया। मुझे पता था कि इसका कारण क्या है, लेकिन यह समझ नहीं आ रहा था कि इसे कैसे ठीक किया जाए। मेरी सास, नीरा आंटी, ने मेरी हालत देखकर मुझसे पूछा कि सब ठीक है या नहीं। पहले तो मैंने कहा कि सब ठीक है, लेकिन फिर अपने आंसू रोक नहीं पाई और उन्हें सच्चाई बता दी।


नीरा आंटी ने मुझे समझाया कि शारीरिक संबंध एक विवाह के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं और यह एक पति को यह विश्वास दिलाता है कि उसकी पत्नी पूरी तरह से उसकी है। उन्होंने मुझे जबरदस्ती न करने की सलाह दी, लेकिन यह भी कहा कि अच्छे वैवाहिक संबंधों के लिए शारीरिक सुख का योगदान बहुत अहम होता है।


मेरी ननद, अनुष्का, और जीजा, विक्रम, ने भी अक्षय से बात की और उन्हें समझाया कि एक स्त्री के लिए शारीरिक संबंध का मतलब केवल शारीरिकता नहीं होता, यह उसके मन से शुरू होता है। अक्षय ने धीरे-धीरे मेरे साथ और समय बिताना शुरू किया, और हम दोस्त बनने लगे।


धीरे-धीरे, हम दोनों के बीच की दूरी मिट गई, और कब हम दो जिस्म एक जान बन गए, हमें पता ही नहीं चला। सेक्स के प्रति मेरी सारी अरुचि खत्म हो गई थी, और अक्षय को भी यह समझ में आ गया था कि एक स्त्री के लिए संभोग सिर्फ शारीरिक क्रिया नहीं, बल्कि मन से जुड़ी प्रक्रिया है।

अगर नीरा आंटी, अनुष्का, और विक्रम नहीं होते, तो शायद हमारी शादी इतनी आसानी से नहीं चल पाती। परिवार का सहारा और मार्गदर्शन हमें सही दिशा में लेकर गया। आजकल लोग ऐसे जीवनसाथी की तलाश करते हैं, जो अपने माता-पिता से अलग रह रहा हो, लेकिन सच तो यह है कि परिवार के साथ रहने के अनगिनत फायदे होते हैं। बंदिशें तो हर जगह होती हैं, लेकिन परिवार का साथ किसी भी रिश्ते को मजबूती से बांधे रखने के लिए जरूरी है।

प्रेम करें, लेकिन आज़ादी के साथ।

 #जबरदस्ती !!!

कई बार जीवन में हमें ऐसे मोड़ पर आकर रुकना पड़ता है जहाँ हमें यह महसूस होता है कि हमें किसी को जबरदस्ती अपने साथ नहीं रखना चाहिए। यह हमारे आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की परीक्षा होती है। यह पोस्ट उसी विचार को लेकर है: "मैं कभी जबरदस्ती नहीं करता अगर कोई भी मुझे चुनता है, अगर उन्हें लगता है कि वे मुझसे बेहतर पा सकते हैं, तो मैं उन्हें जाने देता हूं।"

यह वाक्य हमें यह सिखाता है कि प्रेम और संबंधों में स्वतंत्रता और सम्मान कितना महत्वपूर्ण होता है। जब हम किसी को अपने जीवन में रखते हैं, तो यह उनकी पसंद होनी चाहिए, न कि हमारी मजबूरी। जबरदस्ती से जुड़े रिश्ते अक्सर दर्द और निराशा ही देते हैं। 

जब कोई व्यक्ति हमारे साथ रहना चाहता है, तो वह हमारे गुणों और हमारी आत्मा को देखकर हमें चुनता है। लेकिन अगर उन्हें लगता है कि कहीं और उनके लिए कुछ बेहतर है, तो हमें उन्हें जाने देना चाहिए। यह केवल उनका निर्णय नहीं है, बल्कि यह हमारे आत्मसम्मान की भी पहचान है। 

खुद से यह सवाल पूछें: क्या हम किसी को इसलिए चाहते हैं क्योंकि हम उनके साथ रहकर खुश हैं, या केवल इसलिए क्योंकि हम उन्हें खोना नहीं चाहते? अगर हमारा उत्तर दूसरा है, तो हमें अपने विचारों को बदलने की आवश्यकता है। 

यह याद रखें कि किसी को जाने देना कमजोरी नहीं है, बल्कि यह एक बहुत बड़ी ताकत का प्रतीक है। यह दिखाता है कि हम अपने आप पर विश्वास रखते हैं और यह जानते हैं कि जो सही होगा, वही हमारे पास वापस आएगा। 

अपने आत्मसम्मान को बढ़ावा दें और अपनी स्वतंत्रता को महत्व दें। जीवन का सफर लंबा है और इसमें कई लोग आएंगे और जाएंगे। जो वास्तव में हमारे लिए बने हैं, वे हमारे जीवन में हमेशा बने रहेंगे, चाहे हालात कैसे भी हों।

इसलिए, जब आप किसी को जाने देने का निर्णय लेते हैं, तो यह मानें कि यह आपका सबसे सशक्त निर्णय है। आप केवल अपने आत्मसम्मान की रक्षा कर रहे हैं और अपने लिए नए रास्ते खोल रहे हैं। किसी के प्रति प्यार का मतलब उन्हें जबरदस्ती पकड़ना नहीं, बल्कि उन्हें स्वतंत्रता देना है। 

अपने जीवन में खुशी और संतोष लाने के लिए हमें यह सीखना होगा कि कब किसी को जाने देना है। यह एक नई शुरुआत का संकेत हो सकता है और एक ऐसा मौका जिसे आपने कभी सोचा नहीं था। 

आइए, हम सब इस भावना को समझें और अपने जीवन को इस नई दृष्टिकोण से देखें। हमारे पास जो भी है, वह हमारे पास इसलिए है क्योंकि हम उसके योग्य हैं, न कि इसलिए क्योंकि हमने उसे मजबूर किया है। 

हमेशा अपने दिल की सुनें और अपने आत्मसम्मान का पालन करें। एक सच्चे प्रेम में किसी को भी अपने निर्णय के लिए दोषी नहीं ठहराना चाहिए। प्रेम का वास्तविक अर्थ स्वतंत्रता और आत्म-सम्मान है। सच्चा प्रेम स्वतंत्रता से पैदा होता है, और जब हम किसी को जबरदस्ती अपने साथ रखते हैं, तो वह प्रेम नहीं, बल्कि बंधन होता है। इसलिए, प्रेम करें, लेकिन आज़ादी के साथ। 

हिंदू का सारा जीवन दान दक्षिणा, भंडारा, रक्तदान,

 मौलवी खुद दस बच्चे पैदा करता है, और सभी मुस्लिमों को यही शिक्षा देता है। दूसरी तरफ, हिंदू धर्मगुरु, खुद भी ब्रह्मचारी रहता है,  और सभी हिंद...