sunilrathod

Friday, 17 April 2020

मुझे मेरे हिन्दू होने पर नाज है , तुझे तेरे मुस्लिम होने पर नाज है

मुझे मेरे हिन्दू होने पर नाज है
तुझे तेरे मुस्लिम होने पर नाज है

लेकिन राम मेरा भी मुझसे नाराज है
और खुदा तेरा भी तुझसे नाराज है

पाप मैंने भी किए होंगे कभी
गुनाह तूने भी किए हों शायद कभी

इंसानियत को खोने की सजा
शायद मालिक हमको दे रहा है

ना राम मुझे मंदिर में बुला रहा है
ना खुदा तुझे मस्जिद में बुला रहा है

तो खता मेरी भी उतनी ही है
और गलती तेरी भी उतनी ही है

आ वक्त रहते संभल जाएं और ..
इंसानियत के धर्म को अपना ले

मैं चाहे उसे ईश्वर कह लू
तू उसे अल्लाह कह ले
है तो सब एक ही

हिंदू मुस्लिम को छोड़कर
चलो हम सब मिलकर
एक बने और नेक बने
सिर्फ भारतीय प्रत्येक बने

अब तू अपने खुदा को खुश कर
मैँ अपने प्रभु राम को मनाऊं
इस संकट से मुक्त करो हे ईश्वर -अल्लाह
अवसर दे , मैँ फिर से इंसान बन जाऊं ।

Saturday, 11 April 2020

My First Song.




तुम्हें देखे..... बिना जाने.....तेरी तस्वीर बनादी है।2
तुम्हें चाहे..... बिना चाहे..... तेरी सूरत बना दी है।
तू कितनी खूबसूरत है....तेरी धड़कन सुनाती है।
तू कितनी मशरूम में है....तेरी मासूमियत बताती है।

तुम्हें देखे..... बिना जाने.....तेरी तस्वीर बनादी है।2
तुम्हें चाहे..... बिना चाहे..... तेरी सूरत बना दी है।
तुझ पर रहमत खुदा की......तू नूर है जन्नत की
तुझ पर नजर है जमाने की ....तु कली है कमल की

तुम्हें देखे..... बिना जाने.....तेरी तस्वीर बनादी है।2
तुम्हें चाहे..... बिना चाहे..... तेरी सूरत बना दी है।
तू कितनी चंचल है .....तेरी सादगी बताती है।
तू समंदर है....किनारा हूं मै.. ..........
तू नूर है... नुमाइश है तेरी.......
तू हुस्न है.. नजाकत है तेरी.....
तू रोनक है.. जमाने कि.....
तू जमाने की चाहत है मेरी.......
तू जमीलु जिद्दन...हल अंता मुता अंकिद..
(आप बहुत खूबसूरत हो क्या आपको यकीन है)

चाहता हूं तुझे.... तेरा सहारा हूं मैं.........
तू.नजाकत है...तेरा दीवाना हूं मैं।...

तुम्हें देखे..... बिना जाने.....तेरी तस्वीर बनादी है।2
तुम्हें चाहे..... बिना चाहे..... तेरी सूरत बना दी है।

लेखक : सुनिल राठोड
म्यूजिक:
गायक:
एक्टर:










Saturday, 4 April 2020

     
                लॉकडाउन कॉन्टेस्ट स्टडी

पूरी ईमानदारी से लॉक डाउन का पालन करने वालों के लिए एक सुनहरा मौका।घर बैठे पढ़ाई के साथ में पुरस्कार भी
जितने भी बंदे प्रतियोगिता परीक्षा। की तैयारी कर रहे हैं वह खेल सकते हैं मेरे साथ में लॉकडाउन कॉन्टेस्ट स्टडी
           
                          नियम व शर्तें।

1) शुरुआती कॉन्टेस्ट में 25 बंदे होगे। सभी बंधुओं का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा।जो ग्रुप में।सबसे पहले जवाब देगा उसको ₹100 का गूगल पे कर दिया जाएगा।

2)कॉन्टेस्ट में भाग लेने के लिए आपको ₹10 का गूगल पे करके उसका स्क्रीनशॉट लेकर व्हाट्सएप करना होगा।W9993029777 पर।

3) कांटेक्ट चालू होने का समय दिनांक 5/04/2020,दिन रविवार शाम को 5:00 से 5:15 तक।

4) सभी सवाल जनरल नॉलेज के होगे।कृपया कोई भी गूगल पर सर्च करके जवाब ना भेजे। ऐसा करने से धोखा आप अपने आप को दे रहे हो मुझे नही।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क......S.N.R.9993029777

( कृपया इस लेख को इंटरनेट पर वायरल ना करें यह मेरा व्यक्तिगत एव दोस्तों के साथ परीक्षा की तैयारी के लिए है )


                                                                  धन्यवाद


Sunday, 29 March 2020

👌🏽Bahut hi sundar kavita 👌🏽👌🏽संकलन लेखराम जी द्वारा

👌🏽👌🏽Bahut hi sundar kavita 👌🏽👌🏽संकलन लेखराम जी द्वारा

*कंद-मूल खाने वालों से*
मांसाहारी डरते थे।।

*पोरस जैसे शूर-वीर को*
नमन 'सिकंदर' करते थे॥

*चौदह वर्षों तक खूंखारी*
वन में जिसका धाम था।।

*मन-मन्दिर में बसने वाला*
शाकाहारी *राम* था।।

*चाहते तो खा सकते थे वो*
मांस पशु के ढेरो में।।

लेकिन उनको प्यार मिला
' *शबरी' के जूठे बेरो में*॥

*चक्र सुदर्शन धारी थे*
*गोवर्धन पर भारी थे*॥

*मुरली से वश करने वाले*
*गिरधर' शाकाहारी थे*॥

*पर-सेवा, पर-प्रेम का परचम*
चोटी पर फहराया था।।

*निर्धन की कुटिया में जाकर*
जिसने मान बढाया था॥

*सपने जिसने देखे थे*
मानवता के विस्तार के।।

*नानक जैसे महा-संत थे*
वाचक शाकाहार के॥

*उठो जरा तुम पढ़ कर देखो*
गौरवमय इतिहास को।।

*आदम से आदी तक फैले*
इस नीले आकाश को॥

*दया की आँखे खोल देख लो*
पशु के करुण क्रंदन को।।

*इंसानों का जिस्म बना है*
शाकाहारी भोजन को॥

*अंग लाश के खा जाए*
क्या फ़िर भी वो इंसान है?

*पेट तुम्हारा मुर्दाघर है*
या कोई कब्रिस्तान है?

*आँखे कितना रोती हैं जब*
उंगली अपनी जलती है

*सोचो उस तड़पन की हद*                   
जब जिस्म पे आरी चलती है॥

*बेबसता तुम पशु की देखो*
बचने के आसार नही।।

*जीते जी तन काटा जाए*,
उस पीडा का पार नही॥

*खाने से पहले बिरयानी*,
चीख जीव की सुन लेते।।

*करुणा के वश होकर तुम भी*
गिरी गिरनार को चुन लेते॥

*शाकाहारी बनो*...!

ज्ञात हो इस कविता का जब TV पर प्रसारण हुआ था तब हज़ारो लोगो ने मांसाहार त्याग कर *शाकाहार* का आजीवन व्रत लिया था।

🙏🌷🍏🍊🍋🍉🍓🙏

*कृपया ये msg मानवता को* जीवित रखने के लिए सभी को भेजें।

Friday, 27 March 2020

कोविड-19 को लेकर सेवा और सहयोग।

प्रिय देशवासियों
            आज भारत में कोविड-19 को  लेकर जो कोहराम मचा हुआ है। इतनी भयानक स्थिति में  अपनी जान जोखिम में डालकर अपने देश की   रक्षा केे लिए दिन-रात सेवा में लगे हैं। उन सभी।डॉक्टर,नर्स,सफाई कर्मी   पुलिसकर्मी रिसर्च सेंटर,मेडिकल स्टाफ।मीडिया कर्मी और जितने भी लोग ड्यूटी पर तैनात हैं उन सभी को हमारी सहायता एवं   सहयोग की जरूरत है। 
         * भारत में जितने भी उद्योगपति है। बॉलीवुड स्टार है स्पोर्ट्समैन .सांसद,विधायक ,मंत्री.महापौर।क्लास वन क्लास टू अधिकारी और सभी धर्मों की धार्मिक स्थान की दानपेटीया
सभी राष्ट्रीय संत।एक छोटी सी उम्मीद गायत्री परिवार,और आर.एस.एस जैसी संस्था सेभी है।यहां सभी लोग पूरी इमानदारी से अगर एक महीने की सैलरी इस आपदा की घड़ी में सहायता करते हैं।तो जरूर हमें कोरोना वायरस को हराने में सहायता मिलेगी

*और भारत में जितने भी सरकारी कर्मचारी है। उनकी 
21 दिन के लॉकडाउन की सैलेरी में से 11 दिन की सैलेरी उनकी स्वेच्छा से अगर।आपदा सहायता कोष में मदद।करे। तो सभी भारतीयों को पूरे विश्व में एक मिसाल के तौर पर देखा जायेेेगा।
* हम सभी भारतीयों का फर्ज है
प्रशासन के निर्देशों का पूरी ईमानदारी से पालन करें। आज के समय यही सबसे बड़ा सहयोग है अपने-अपने घरों में रहे। 
उदाहरण...
महाभारत में जब अश्वत्थामा ने पांडवों के ऊपर।
महा विनाशकारी, पूरे ब्रह्मांड में एवं पूरी सृष्टि पर।
जिसका कोई तोड़ नहीं था। नारायणस्त्र छोड़ा था।
उस समय नारायणअस्त्र को शांत करने का। एक।
ही उपाय था। 
अपनी-अपनी जगह पर हाथ जोड़कर पूरी ईमानदारी
से खड़े रहे...(बाकी आप लोग मुझसे ज्यादा समझदार हो)

ईश्वर ने हमें कठिन परिस्थितियों का सामना करने का मार्ग बता रखा है। अगर हम पूरी ईमानदारी से अपने अपने घरों में एक जगह रहेंगे तो जरूर हमको विजय प्राप्त होंगी।
                                                       
*न्यूज़ के अनुसार 
कोरोना संक्रमित -->750
                   मृत्यु--->16                                                                                                          मेरी व्यक्तिगराय                                                              सुनिल राठोड
______________________________________________

 मंदिरों द्वारा कोरोना आपदा में दिया गया दान

▪श्रीतिरुपति बालाजी मंदिर ट्रस्ट --- 200 करोड़
▪साई संस्थान---51 करोड
▪माता वैष्णोदेवी मंदिर ट्रस्ट -- 7 करोड़
▪श्रीमहावीर हनुमान मंदिर, पटना -- 1 करोड़
▪श्रीखाटूश्याम जी मंदिर, राजस्थान -- 11 लाख
▪श्रीसालासर बालाजी धाम, राजस्थान -- 11 लाख
▪जीणमाता मंदिर, राजस्थान- 5 लाख

और भी अनेकों मंदिरों द्वारा दान दिया जा रहा है। 

इनके अलावा हिंदू सेलेब्रिटि और व्यापारियों द्वारा 
▪ अक्षय कुमार ---- 25 करोड़
▪ अजय देवगन ----- 15 करोड़
▪ अनिल अग्रवाल- 200 करोङ
▪ आनंद महिंद्रा ----- 300 करोड़
▪ मुकेश अंबानी ---- 500 करोड़
*  रतन टाटा --------1500 करोड इनके अलावा 
*  बाबा रामदेव-----25 करोड
*   विराट कोहली ------03 करोड
*   सानिया मिरजा--- 1.25 करोड
*   नाना पाटेगर ------50 लाख
*    सलमान खान----



▪मुकेश अंबानी नें 100 बैड का स्पेशल  Covid19 Dedicated अस्पताल बनवाया। 

 ▪आनंद महिंद्रा नें वेंटिलेटर बनाना शुरु किया - सरकार को लागत से 50% कीमत पर (50% कीमत खुद वहन करेंगे) देंगें । 
-------------------------------------------------------------------------
क्या आप जानते हैं ...देश मे
545 साँसद,
245 राज्यसभा सांसद
4120 विधायक
है।

कुल मिलाकर 4910 जनप्रतिनिधि है वर्तमान में

अगर यह सारे जनप्रतिनिधि मिलकर अपने व्यक्तिगत खातों मे से 5-5 लाख ₹ भारत सरकार को दे।

जो इतनी बड़ी रकम भी नही है इन जनप्रतिनिधियों के लिए..
इससे कई गुना की ज्यादा रकम तो चुनाव के 1 दिन पहले D कि पेटी बांटने में लगा देते हैं यह लोग।

तो भारत देश को कोरोना महामारी से लड़ने के लिए 2,455,000,000 लाख ( 2 अरब 45 करोड़ 50 लाख ) रुपये इकट्ठे हो सकते हैं।

इसलिए हमारी अपने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से प्रार्थना है कि वो भारत देश के इन माननीय जनप्रतिनिधियों से यह अपील करें की वो अपने व्यक्तिगत खातों से 5-5 लाख रुपये देश की सेवा के लिए दान करे।

(देश के सभी पार्षद 1000 सरपंच 500 Sachiv ₹100  मुख्यमंत्री सहायता कोष में  देकर अपनी मानवता का परिचय दें हमें पता है आपको कोई फर्क नहीं पड़ेगा)   👏


अपने अपने सांसद विधायक पार्षद के नंबर पर सेंड करो हो सकता है उनका जमीर जाग जाए।....

Thursday, 26 March 2020

देश के हित में सरकारी निर्देशों का पालन

सभी ग्रामीणों से मेरी व्यक्तिगत राय।
देश के एवं गांव के हित में मेरा छोटा सा
सुझाव।
        विषय: कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने हेतु।
पिछले 2 दिन से देख रहा हूं।कि गांव वाले जनता कर्फ्यू का पालन नहीं कर रहे हैं।और कोरोना वायरस को हल्के में ले रहे हैं।कुछ गांव वालों को तो कर्फ्यू का मतलब भी नहीं पता कुछ हंसी मजाक में उड़ा रहे हैं तो कुछ मनोरंजन कर रहे हैं। जैसे पुलिस गाव में आती है सभी भाग जाते हैं अपने-अपने घरों में और वापस फिर से जमा हो जाते हैं।और रोड पर बेफिजूल घूमने लगते हैं।गांव में 60% लोग अपने-अपने घरों में है लेकिन 40% लोग रोड पर घूम रहे हैं।

मेरी व्यक्तिगत राय।
1) गांव के सरपंच की निगरानी में पांच से छह स्वयंसेवक को तैनात करने

2) दूसरे पड़ोस के गांव/शहर से बेफिजूल बिना काम के व्यक्ति को गांव में घुसने पर प्रतिबंध लगाने हेतु।

3)किसी भी परिवार का कोई भी  सदस्य हैं जनता कर्फ्यू के वीडियो में नहीं आने पर उसके परिवार को ₹50 का भुगतान प्रतिदिन दिया जाएगा।

4) जन सेवा के लिए गांव से चंदा जमा करने हेतु।

4) गांव के दोनों छोर पर चेक पोस्ट बनाने हेतु।

5) पूरे गांव में मास्क पहनना अनिवार्य कार् दीया जाये
 
*जहां पूरा भारत बंद है.
 और हम एक हमारे छोटे से गांव को बंद नहीं करा सकते क्या?

*देश के हित में सरकारी निर्देशों का पालन करे।
                                                         सुनिल राठोड

Thursday, 19 March 2020

जनता कर्फ्यू के मायने समझे covid-19.(22.03.20)sunday

*24 घण्टे के जनता कर्फ्यू ये होगा..?*

एक स्थान पर कोरोना वायरस का जीवनकाल 12 से 14 घंटे है और जनता कर्फ्यू सुबह 7 से रात 9 बजे यानी 14 घंटे के लिए होगा, रात में यू भी कोई बाहर नही निकलेगा लिहाज़ा करीब 24 घंटे तक कोई इंसानी शरीर इसके संपर्क में नही आएगा तो कोरोना वाइरस का फ्लो ब्रेक हो सकेगा। सार्वजनिक क्षेत्रों के स्थान जहां कोरोना फैल सकता था, उन स्थानों पर कोई नही होगा, जिससे कोरोना की श्रृंखला टूट जाएगी।
24 घंटे के बाद हमें जो मिलेगा वह एक सुरक्षित देश होगा। तो इस जनता कर्फ्यू के पीछे का आइडिया शानदार है। यह एक मॉकड्रिल के समान होगा, यदि आने वाले समय में अधिक समय तक जनता कर्फ्यू की आवश्यकता भी होगी तो भी हम सभी इसके लिए तैयार रहेंगे!! अभी हमारे देश मे कोरोना के सस्पेक्ट्स की संख्या कम भी हुई तब भी इसे फैलने से रोकना और इस प्रक्रिया में अपने आप पर कर्फ्यू लगाना बेहद जरूरी है। चाइना से 21 जनवरी से शुरू हुए इस वायरस के देश विदेश फैलने के ग्राफ पर नजर डाले तो समझ आएगा कि आज जो इटली कोरोना के चपेट में आने वाला दूसरा बड़ा देश है, जो 21 जनवरी के पहले कोरोना के बढ़ते ग्राफ में सबसे नीचे था, खास बात इटली कोरोना की सूची में भारत से भी निचले पायदान पर था। इटली के लोगों ने इसे हल्के ढंग से लिया और स्थिति विकराल बनती चली गई। समय रहते इटली में जनता कर्फ़्यू जैसा ब्रेक डाउन हो जाता तो वो दुनिया का दूसरा बड़ा प्रभावित देश नही बनता। चाइना और इटली में मुसीबत बढ़ने के बाद ब्रेक डाउन किया गया जिससे हालात काबू में लाये जा रहे है। ये स्थिति भारत मे न बने इसलिए 24 घण्टे के इस जनता कर्फ्यू को पूरा सहयोग देना हमारा कर्तव्य बनता है। जनता कर्फ्यू के मायने समझने

जय हिंद। वन्देमातरम्।। 🙏

हिंदू का सारा जीवन दान दक्षिणा, भंडारा, रक्तदान,

 मौलवी खुद दस बच्चे पैदा करता है, और सभी मुस्लिमों को यही शिक्षा देता है। दूसरी तरफ, हिंदू धर्मगुरु, खुद भी ब्रह्मचारी रहता है,  और सभी हिंद...